Saturday, May 18, 2024

भाग्य बदलने के सरल टोटके

भाग्य  बदलने के सरल टोटके 





 गिलहरियों को बाजरा

गिलहरियों को बाजरा, बिस्किट, रोटी खिलाने से जीवन में आने

वाली हर कठिनाई से आसानी मुक्ति मिल जाती है।



आप अपने व्यापार में अधिक पैसा प्राप्त करना चाहते हैं और चाहते
हैं की आपके व्यापार की बिक्री बढ़ जाए तो आप वट वृक्ष की लता
को शनिवार के दिन जाकर निमंत्रण दे आएं। (वृक्ष की जड़ के पास
एक पान, सुपारी और एक पैसा रख आएं) रविवार के दिन प्रातः
काल जाकर उसकी एक जटा तोड़ लाएं, पीछे मुड़कर न देखें। उस
जटा को घर लाकर गुग्गल की धूनी दें तथा 101 बार इस मंत्र का
जप करें- ॐ नमो चण्ड अलसुर स्वाहा।

आप अपने व्यापार में अधिक पैसा प्राप्त करना चाहते हैं और चाहते
हैं की आपके व्यापार की बिक्री बढ़ जाए तो आप वट वृक्ष की लता
को शनिवार के दिन जाकर निमंत्रण दे आएं। (वृक्ष की जड़ के पास
एक पान, सुपारी और एक पैसा रख आएं) रविवार के दिन प्रातः
काल जाकर उसकी एक जटा तोड़ लाएं, पीछे मुड़कर न देखें। उस
जटा को घर लाकर गुग्गल की धूनी दें तथा 101 बार इस मंत्र का
जप करें- ॐ नमो चण्ड अलसुर स्वाहा।

आपके ज्यादातर कार्य असफल हो रहे हैं तो यह करें
आप चाहते हैं की आपके द्वारा किये गए कार्य सफल हो लेकिन
कार्य के प्रारम्भ होते ही उसमें विघ्न आ जाते हैं और वह असफल हो
जाते हैं इसके लिए आप यह करें: प्रातःकाल कच्चा सूत लेकर सूर्य
के सामने मुंह करके खड़े हो जाएं। फिर सूर्य देव को नमस्कार करके
'ॐ ह्रीं घ्रणि सूर्य आदित्य श्रीम' मंत्र बोलते हुए सूर्य देव को जल
चढ़ाएं। जल में रोली, चावल, चीनी तथा लाल पुष्प दाल लें। इसके
पश्चात कच्चे सूत को सूर्य देव की तरफ करते हुए गणेशजी का
स्मरण करते हुए सात गाँठ लगाएं। इसके पश्चात इस सूत को किसी
खोल में रखकर अपनी कमीज की जेब में रख लें, आपके बिगड़े
कार्य बनाने लगेंगे।

गर्भ धारण करने के लिए
अगर आपको किसी कारणवश गर्भ धारण नहीं हो रहा हो तो
मंगलवार के दिन कुम्हार के घर आएं और उसमें प्रार्थना कर मिट्टी के
बर्तन वाला डोरा ले आएं। उसे किसी गिलास में जल भरकर दाल दें।
कुछ समय पश्चात डोरे को निकाल लें और वह पानी पति-पत्नी दोनों
पी लें। यह क्रिया केवल मंगलवार को ही करनी है अगर संभव हो तो
उस दिन पति-पत्नी अवश्य ही रमण करें। गर्भ की स्थिति बनते ही
उस डोरे को हनुमानजी के चरणों में रख दें।

इच्छा के विरूद्ध कार्य करना पड़ रहा हो तो
अगर आपको किसी कारणवश कोई कार्य अपनी इच्छा के विपरीत
करना पड़ रहा हो तो आप कपूर और एक फूल वाली लौंग एक
साथ जलाकर दो-तीन दिन में थोड़ी-थोड़ी खा लें। आपकी इच्छा के
विपरीत कार्य होना बंद हो जाएगा।

दाम्पत्य जीवन से झगड़े दूर करें ऐसे
अगर आपका दाम्पत्य जीवन अशांत है तो आप रात्री में शय न
करते समय पत्नी अपने पलंग पर देशी कपूर तथा पति के पलंग पर
कामिया सिन्दूर रखें. प्रातः सूर्यदे के समय पति देशी कपूर को जला
दें और पत्नी सिन्दूर को भवन में छिटका दें। इस टोटके से कुछ ही
दिनों में कलह समाप्त हो जाती है।

अविवाहित व अधिक उम्र की कन्या के विवाह के लिए
अगर आपकी लडकी अविवाहित है या उसकी उम्र बहुत ज्यादा हो
चुकी है इसके कारण विवाह होने में रूकावटें आ रही हो तो इसके
लिए एक उपाय है: देवोत्थान एकादशी कच और देवयानी की
मिट्टी की मूरतें बनाकर उन मूर्तियों में हल्दी, चावल, आते का घोल
लगाकर उनकी पूजा करके उन्हें एक लकड़ी के फट्टे से ढक लेते हैं.
फिर उस फट्टे पर कुमारी कन्या को बिठा दिया जाता है तो उसका
विवाह हो जाता है।

Thursday, May 16, 2024

घर में खुशहाली लाने के 19 सरल उपाय II common vastu tips for home || Vastu tips for health and wealth पोस्ट को पूरा पढ़े और शेयर करे

 घर में खुशहाली लाने के 19 सरल उपाय II common vastu tips for home || Vastu tips for health and wealth पोस्ट को पूरा पढ़े और शेयर करे 






घर की वास्तू शांती के लिये उपाय 
क्या आपके घर में आये दिन कलह होती है? क्या घर
में झगड़ों की वजह से आपका मन दिन भर तनाव से भरा
रहता है या फिर घर में झगड़ों के कारण आपके कई काम
रूक जाते हैं या फिर आपके व्यापार या पूंजी से संम्बधित परेशानी हे ? 
तो इसे पढ़े वीडियो को देखे और  और यह विद्या पूरी सनातन हिन्दू धर्म के शास्त्रों के अनुसार हैं  और आप भी किसी का भला चाहो तो इस वीडियो को अपने परिचितों के साथ शेयर जरुर करे  धन्यवाद

1) यदि ऐसा है तो हो सकता है आपके घर का वास्तु ठीक
नहीं हो।रसोई घर में पूजा की अल्मारी या मंदिर नहीं
रखना चाहिए।

2) रसोई घर में पूजा की अल्मारी या मंदिर नहीं रखना
चाहिए।

3) बेडरूम में भगवान के कैलेंडर या तस्वीरें या फिर
धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए।
बेडरूम की दीवारों पर पोस्टर या तस्वीरें नहीं लगाएं तो
अच्छा है। हां अगर आपका बहुत मन है, तो प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने
वाली तस्वीर लगाएं। इससे मन को शांति मिलती है,
पति-पत्नी में झगड़े नहीं होते।

4) घर में शौचालय के बगल में देवस्थान नहीं होना
चाहिए।

5) घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में
अच्छा माना जाता है।

6) घर में घुसते ही शौचालय नहीं होना चाहिए।

7) परिवार में लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए ड्रॉइंग रूम
यानी बैठक में फूलों का गुलदस्ता लगाएं।

8) घर के खिड़की दरवाजे इस प्रकार होनी चाहिए, कि
सूर्य का प्रकाश ज्यादा से ज्यादा समय के लिए घर के
अंदर आए। इससे घर की बीमारियां दूर भागती हैं।

9) घर की पूर्वोत्तर दिशा में पानी का कलश रखें। इससे
घर में समृद्धि आती है।

10) घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक या ऊँ की आकृति
लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

11) वास्तुविज्ञान में बताया गया है बाहर से घर में आने
वाले लोग भी कई बार नकारात्मक उर्जा लेकर आते हैं।
जिनके घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा होता है
उनके घर में इस तरह के नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं
हो पाता है।

12) मकान का मुख्य द्वार दक्षिण मुखी नहीं होना चाहिए।
इसके लिए आप चुंबकीय कंपास लेकर जाएं। यदि आपके
पास अन्य विकल्प नहीं हैं, तो द्वार के ठीक सामने बड़ा सा
दर्पण लगाएं, ताकि नकारात्मक ऊर्जा द्वार से ही वापस
लौट जाएं।

13) घर में छत के उपर पानी की टंकी की स्थापना
दक्षिण-पश्चिम के कोने में करना चाहिए।

14) घर में उत्तर-पूर्व में या उत्तर दिशा की ओर नदीं या
तालाब हो तो, शुभ परिणाम मिलते है। परन्तु पश्चिम
दिशा की ओर नदीं या नाला बहता हो तो, शुभ नहीं माना
जाता है।

15) भवन में उत्तर-दक्षिण दिशा के कक्ष में धातु के
सिक्कों से भरा हुआ स्फटिक का कटोरा रखें। यह दिशा
गृह स्वामी के नेतृत्व की दिशा मानी जाती है।

16) रसोई घर में अग्नि और पानी के बीच दूरी होनी
चाहिए। अग्नि तत्व व पानी तत्व दोनों आपस में विरोधी
होते है। अतः इनका पास-पास होना अशुभ माना जाता
है।

17) घर में साफ-सफाई लगाते समय पानी में थोड़ा सा
नमक मिला लेना चाहिए जिससे घर में सकारात्मक उर्जा
का प्रवाह बना रहता है।

18) परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ खींचा हुआ
चित्र किसी उपयुक्त स्थान पर लगाना चाहिए। घ्यान
रहें कि सभी सदस्य प्रसन्न मुद्रा में मुस्कराते हुए दिखाई
दे। यह चित्र दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाया जाये तो,
ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

19) दरवाजे के सामने पैर करके नहीं सोना चाहिए।
यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। उपरोक्त
सावधानी बरतने से परिवार में सुख व समृद्धि का
वातावरण बना रहता है।







Wednesday, May 15, 2024

मेरी इन 21 बातो को मान लिया तो आपको वो मिल सकता हैं जो अब तक आपको नहीं मिला

 मेरी इन 21 बातो को मान लिया तो आपको वो मिल सकता हैं जो अब तक आपको नहीं मिला 






1) पूर्व दिशा : यहां घर की संपत्ति और तिजोरी रखनाबहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।
2) पश्चिम दिशा : यहां धन-संपत्ति और आभूषण रखे जाएं तो साधारण ही शुभता का लाभ मिलता है। परंतु घर का मुखिया अपने स्त्री-पुरुष मित्रों का सहयोग होने के बाद भी बड़ी कठिनाई के साथ धन कमा पाता है।

3) उत्तर दिशा : घर की इस दिशा में कैश व आभूषण जिस अलमारी में रखते हैं, वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी, उसमें रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा
वृद्धि होती रहेगी। दक्षिण दिशा : इस दिशा में धन, सोना, चाँदी और आभूषण रखने से नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोत्तरी भी विशेष नहीं होती है।



4) ईशान कोण : यहां पैसा, धन और आभूषण रखे जाएं तो यह दर्शाता है कि घर का मुखिया बुद्धिमान है और यदि यह उत्तर ईशान में रखे हों तो घर की एक कन्या संतान और यदि पूर्व ईशान में रखे हों तो एक पुत्र संतान
बहुत बुद्धिमान और प्रसिद्ध होता है।

5) आग्नेय कोण : यहां धन रखने से धन घटता है, क्योंकि घर के मुखिया की आमदनी घर के खर्चे से कम होने के कारण कर्ज की स्थिति बनी रहती है।
6) नैऋत्य कोण : यहां धन, महंगा सामान और आभूषण रखे जाएं तो वह टिकते जरूर है, किंतु एक बात अवश्य रहती है कि यह धन और सामान गलत ढंग से कमाया
हुआ होता है।
7) वायव्य कोण : यहां धन रखा हो तो खर्च जितनी आमदनी जुटा पाना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति का बजट हमेशा गड़बड़ाया रहता है और कर्जदारों से सताया
जाता है।

8) सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले

8) सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

9) घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या
ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

10) बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं।

11) मकान का मुख्य द्वार दक्षिण मुखी नहीं होना चाहिए। इसके लिए आप चुंबकीय कंपास लेकर जाएं। यदि आपके पास अन्य विकल्प नहीं हैं, तो द्वार के ठीक सामने बड़ा सा दर्पण लगाएं, ताकि नकारात्मक ऊर्जा द्वार से ही
वापस लौट जाएं।

12) घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक या ऊँ की आकृति लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
14) गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार पर गणेश की जी दृष्टि रहे। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

15) देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए।

16) लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर महाराज प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

17) वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो
जाती है।

18) शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

17) वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो
जाती है।

18) शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

19) शंख को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।
20) नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता
है।

21) जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। घर में दिनानुदिन उन्नति होती रहती है। लोग खुशहाल रहते हैं।


भाग्य बदलने के सरल टोटके

भाग्य  बदलने के सरल टोटके   गिलहरियों को बाजरा गिलहरियों को बाजरा, बिस्किट, रोटी खिलाने से जीवन में आने वाली हर कठिनाई से आसानी मुक्ति मिल ज...